श्री पीताम्बरा पीठ दतिया की महत्वपूर्ण तिथियाँ

पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज का दतिया आगमन

9 जुलाई 1929

श्री पीताम्बरा माई के विग्रह की स्थापना

23 मई 1935

राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान

19 दिसम्बर 1962

श्री धूमावती माई के विग्रह की स्थापना

13 जून 1978

पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज का महानिर्वाण

3 जून 1979

ब्रह्म यज्ञ

1974

एक सनातनी का कर्तव्य है कि वह शक्ति, शिव, विष्णु, गणेश व शिव कुल के पञ्चायतन देवता का पूजन व ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ, भूत यज्ञ व अतिथि यज्ञ इत्यादि पञ्च महायज्ञ नित्य करे।

इस क्रम में ब्रह्म यज्ञ वेद शास्त्र का नित्य स्वाध्याय है।

कलिकाल के प्रभावी होने के कारण यह पञ्चयातन पूजा व पञ्चमहायज्ञ शिथिल है इस कारण से आज सनातन धर्म पृथ्वी से विमुख हो रहा है, ऐसा प्रतीत होता है।

सनतान धर्म को पृथ्वी पर पुनः स्थिर करने के उद्देश्य से श्री महाराज जी ने ब्रह्म यज्ञ का आयोजन किया। यह ब्रह्म यज्ञ अपने आप में वृहदतम था इसमें वेद की किसी एक शाखा का पाठ नहीं किया गया वरन चारों वेदों की समस्त शाखाओं का षडङ्ग सहित पाठ हुआ। ऐसा विलक्षण यज्ञ इससे पूर्व सम्राट युधिष्ठिर ने किया था।

यज्ञ के अवसर पर एक वेदमूर्ति की वाणी अचानक भरभरा कर बंद हो गई तब श्री महाराज जी ने स्वयं कृष्ण यजुर्वेद का वह पाठ पूरा किया।

बाद में आपश्री ने बताया कि इस अनुष्ठान को विफल करने हेतु आसुरी शक्तियां सक्रिय थी जिनको रोकने हेतु आपने एक विशिष्ट अनुष्ठान किया था। यह यज्ञ श्री महाराज जी के सनातन धर्म के उद्धार के महान प्रयासों को दर्शाता है।

तारीख / वर्ष तिथि वार नाम पर्व
30 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल 1 रविवार वासंतिक नवरात्र प्रारंभ
5 अप्रैल 2025 चैत्र शुक्ल 8 शनिवार अष्टमी हवन
6 अप्रैल 2025 चैत्र शुक्ल 9 रविवार नवमी सामूहिक हवन
14 अप्रैल 2025 वैशाख कृष्ण 1/2 सोमवार सामूहिक उपनयन / जनेऊ संस्कार
30 अप्रैल 2025 वैशाख शुक्ल 3 बुधवार अक्षय तृतीया / भगवान श्री परशुराम जयंती
1 मई 2025 वैशाख शुक्ल 4 गुरुवार भगवान श्री पीताम्बरा जयंती
2 मई 2025 वैशाख शुक्ल 5 शुक्रवार भगवान श्री आद्य शंकराचार्य जयंती
3 जून 2025 ज्येष्ठ शुक्ल 8 मंगलवार परम पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि एवं भगवती माँ श्री धूमावती माई स्थापना दिवस
5 जून 2025 ज्येष्ठ शुक्ल 10 गुरुवार बटुक भैरव जयंती/ गंगा दशहरा
26 जून 2025 आषाढ़ शुक्ल 1 गुरुवार गुप्त नवरात्र प्रारम्भ
28 जून 2025 आषाढ़ शुक्ल 3 शनिवार आगम पर्व (श्री पूज्यपाद का शुभागमन वनखंडेश्वर महादेव दतिया म0प्र०)
3 जुलाई 2025 आषाढ़ शुक्ल 8 गुरुवार अष्टमी
4 जुलाई 2025 आषाढ़ शुक्ल 9 शुक्रवार नवमी
5 जुलाई 2025 आषाढ़ शुक्ल 10 शनिवार जप-यज्ञ प्रारम्भ
9 जुलाई 2025 आषाढ़ शुक्ल 14 बुधवार जप- यज्ञ समापन
10 जुलाई 2025 आषाढ़ शुक्ल 15 गुरुवार श्री गुरु-पूर्णिमा
29 जुलाई 2025 श्रावण शुक्ल 5 मंगलवार नागपंचमी/ मणिपुर धाम के सामने हनुमंत पुनर्स्थापना दिवस
9 अगस्त 2025 श्रावण शुक्ल 15 शनिवार रक्षाबंधन/ श्रावणी उपाकर्म
16 अगस्त 2025 भाद्रपद कृष्ण 8 शनिवार श्री कृष्णा जन्माष्टमी / काली जयंती
7 सितंबर 2025 भाद्रपद शुक्ल 15 रविवार पूर्णिमा श्राद्ध/ खग्रास चंद्रग्रहण
8 सितंबर 2025 आश्विन कृष्ण 1 सोमवार महालयारम्भ/ प्रतिपदा श्राद्ध
9 सितंबर 2025 आश्विन कृष्ण 2 मंगलवार द्वितीय श्राद्ध
21 सितंबर 2025 आश्विन कृष्ण 30 रविवार पितृमोक्ष अमावस्या
22 सितंबर 2025 आश्विन शुक्ल 1 सोमवार शारदीय नवरात्र प्रारम्भ
29 सितंबर 2025 आश्विन शुक्ल 7 सोमवार सरस्वती पूजन
30 सितंबर 2025 आश्विन शुक्ल 8 मंगलवार महाअष्टमी
1 अक्टूबर 2025 आश्विन शुक्ल 9 बुधवार नवमी सामूहिक हवन
2 अक्टूबर 2025 आश्विन शुक्ल 10 गुरुवार विजय दशमी/ सरस्वती विसर्जन
6 अक्टूबर 2025 आश्विन शुक्ल 14/15 सोमवार शरदपूर्णिमा (कोजाजारी)
18 अक्टूबर 2025 आश्विन कृष्ण 12/13 शनिवार धनतेरस श्री धन्वंतरि जयंती/ आयुर्वेद औषधालय स्थापना दिवस
19 अक्टूबर 2025 कार्तिक कृष्ण 13/14 रविवार नरक चतुर्दशी/ भगवती श्री धूमावती जयंती
20 अक्टूबर 2025 कार्तिक कृष्ण 14/30 सोमवार दीपावली/ कमला जयंती
22 अक्टूबर 2025 कार्तिक शुक्ल 1 बुधवार अन्नकूट/ गोवर्धन पूजा
30 अक्टूबर 2025 कार्तिक शुक्ल 9 गुरुवार अक्षयनवमी
1 नवंबर 2025 कार्तिक शुक्ल 11 शनिवार श्री हरि प्रबोधनी एकादशी / तुलसी विवाह / योग स्थापना दिवस
4 नवंबर 2025 कार्तिक शुक्ल 14 मंगलवार श्री बैकुंठ चतुर्दशी
5 नवंबर 2025 कार्तिक शुक्ल 15 बुधवार श्री देव दीपावली/ श्री गुरु नानक जयंती
12 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष कृष्ण 8 बुधवार कालाष्टमी (श्री महाकाल भैरव जयंती)
1 दिसंबर 2025 मार्गशीर्ष शुक्ल 11 सोमवार मोक्षदा एकादशी/ गीता जयंती
11 दिसंबर 2025 पोष कृष्ण 7 गुरुवार राष्ट्ररक्षा- अनुष्ठान की स्मृति में शतचंडी पाठ
20 दिसंबर 2025 पौष शुक्ल 1 शनिवार शतचंडी हवन पूर्णाहुति
6 जनवरी 2026 माघ कृष्ण 3/4 मंगलवार संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रतम/ गणेशोत्पत्ति
15 जनवरी 2026 माघ कृष्ण 12 गुरुवार मकर संक्रांति
19 जनवरी 2026 माघ शुक्ल 1 सोमवार गुप्त नवरात्र प्रारम्भ / जपयज्ञ प्रारम्भ
22 जनवरी 2026 माघ शुक्ल 4 गुरुवार जपयज्ञ समापन
23 जनवरी 2026 माघ शुक्ल 5 शुक्रवार बसंत पंचमी / श्री सरस्वती पूजन
26 जनवरी 2026 माघ शुक्ल 8 सोमवार अष्टमी
27 जनवरी 2026 माघ शुक्ल 9 मंगलवार नवमी
15 फरवरी 2026 फाल्गुन कृष्ण 13/14 रविवार महाशिवरात्रि
2 मार्च 2026 फाल्गुन शुक्ल 14/15 सोमवार होलिका दहन दिनांक ०३.०३.२५ (भद्रा के वाद अर्ध रात्रि पर्यन्त रात्रि ४:५८ के बाद)
3 मार्च 2026 फाल्गुन शुक्ल 15 मंगलवार खंडग्रास चंद्रग्रहण
19 मार्च 2026 चैत्र शुक्ल 30 गुरुवार अमावस्या/ वर्षांत

पर्व सूची सम्वत २०८२
संवत्सर नाम : सिद्धार्थ
राजा : सूर्य – मंत्री – सूर्य